Saturday, June 27, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsअंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस: मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के...

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस: मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविर आयोजित

उदयपुर, 26 जून। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्तवाधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम मे मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस और यातना पीड़ितों के समर्थन के तहत जागरूकता शिविरों का आयोजित किया गया। नशा पीड़ितों को समाज की मुख्यधारा मे लाने, नशा पीड़ितों का नशा छुड़वाने एवं उनके पारिवारिक पुनर्वास हेतु राष्ट्रीय विधिक सेवा सेवा प्राधिकरण नालसा द्वारा संचालित डान योजना एवं नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे मे जागरूक किया गया। डिप्टी लीगल एड कॉउंसलिंग (सेंट्रल जेल) कन्हैया लाल टांक एवं इमरान शेख द्वारा बंदीयों को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही बंदीजन को नालसा डान योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।

READ MORE : उदयसागर बांध पर वर्षाकालीन आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल आयोजित


राजकीय संप्रेषण गृह (बालक) और राजकीय बालिका गृह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


राजकीय संप्रेक्षण गृह (बालक) में असिस्टेंट एलएडीसी वरुण दशोरा एवं अभिषेक जोशी द्वारा नालसा डान योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई एवं नशे के दुष्परिणाम से समाज में फैली विसंगतियों के बारे में अवगत करवाते हुए बालको को नशे से दूरी बनाए रखने की शपथ दिलाई। साथ ही बालकों को नशीली सामग्री की अवैध तस्करी और उसमें अबोध बालकों का किस प्रकार शोषण होता है इसके बारे में सजग किया साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी प्रदान की गई।


चित्रकूट नगर मे संचालित राजकीय बालिका गृह मे असिस्टेंट एलएडीसी यशस्वी शर्मा द्वारा बालिकाओं को निशुल्क विधिक सहायता, नालसा डान योजना, निःशुल्क विधिक सहायता के बारे बारे में जागरूक किया गया।


महिला जेल में बंदीजन को किया जागरूक


महिला जेल में असिस्टेंट एल.ए.डी.सी. कृष्णा वैष्णव एवं प्रेरणा अवचार द्वारा महिला जेल मे नशे के विरुद्ध जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जागरूकता शिविर में महिला बंदीगण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान प्रदान करते हुए नशे से दूर रहने के बारे में जागरूक किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular