बाबा अभय सिंह के पिता ने बताया कि एक बार वे उन्हें भिवानी के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे। उसी दौरान उन्हें पता चला कि उनका बेटा आध्यात्मिक मार्ग की ओर बढ़ चुका है। पिता का कहना है कि उनका बेटा समाज में अध्यात्म का संदेश फैलाना चाहता है और इसी उद्देश्य से उसने यह मार्ग चुना है।

झज्जर: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हर किसी का ध्यान खींचने वाले आईआईटी पासआउट बाबा अभय सिंह हरियाणा के झज्जर जिले के निवासी हैं। उनके पिता करण ग्रेवाल झज्जर अदालत में वकील के रूप में प्रैक्टिस करते हैं। पिता का कहना है कि अभय सिंह शुरू से ही पढ़ाई में बहुत होनहार थे। उन्होंने स्थानीय स्कूलों में अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और फिर दिल्ली में आईआईटी एंट्रेंस की तैयारी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई आईआईटी से अपना कोर्स पूरा किया और मास्टर्स ऑफ डिजाइनिंग की डिग्री भी हासिल की।
दिल्ली और कनाडा में किया काम
अभय सिंह ने अपनी योग्यता के दम पर दिल्ली और कनाडा की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी की। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने कनाडा छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया। देश वापसी के बाद, अभय सिंह ने मनाली, शिमला, हरिद्वार और अन्य कई जगहों की यात्रा की और सर्दियों में इन स्थानों पर समय बिताया। उनके पिता करण ग्रेवाल ने बताया कि बाबा अभय सिंह से उनकी आखिरी बातचीत करीब 6 महीने पहले हुई थी, जिसके बाद से ही वह अपने परिवार से अलग रह रहे हैं।

परिवार की ख्वाहिश: बेटा घर लौट आए
करण ग्रेवाल ने कहा कि उनका परिवार चाहता है कि बाबा अभय सिंह घर वापस लौट आएं। हालांकि, उन्हें यह भी महसूस होता है कि बाबा बनने के बाद उनका बेटे का परिवार के साथ पहले जैसा जीवन जी पाना अब संभव नहीं है। बता दें कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान मीडिया से बातचीत में बाबा अभय सिंह ने खुद को मुंबई आईआईटी का पासआउट बताया था। इसके बाद से ही उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रही है।
डॉक्टर के पास ले जाने पर पता चला अध्यात्म की ओर रुचि
बाबा अभय सिंह के पिता ने बताया कि एक बार वे उन्हें भिवानी के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे, और उसी दौरान उन्हें यह जानकारी मिली कि उनका बेटा आध्यात्मिक मार्ग अपनाने की ओर बढ़ चुका है। पिता का कहना है कि उनका बेटा अब समाज में अध्यात्म का संदेश फैलाना चाहता है। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 6 महीने पहले अभय सिंह ने परिवार के सभी सदस्यों के फोन नंबर ब्लॉक कर दिए थे, जिसके कारण उनका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था
वीडियो वायरल होने पर मिली जानकारी, बेटा कहां है
बाबा अभय सिंह ने बताया कि महाकुंभ के दौरान उनके बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे उन्हें यह जानकारी मिली कि उनका बेटा कहां है। उन्होंने यह भी बताया कि अभय सिंह पहले उज्जैन के कुंभ में भी गए थे। अब सोशल मीडिया पर लोग उनकी चर्चा कर रहे हैं।
