Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
HomeNewsTCS मैनेजर की पत्नी का एक और वीडियो वायरल, पति को नहीं...

TCS मैनेजर की पत्नी का एक और वीडियो वायरल, पति को नहीं थी खबर अभिषेक संग सेक्स किया

आगरा के टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी पत्नी निकिता शर्मा अपनी गलतियों को स्वीकार करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो मानव शर्मा की आत्महत्या से पहले का बताया जा रहा है।

वीडियो में निकिता कहती हैं कि उन्होंने शादी से पहले एक व्यक्ति के साथ संबंधों के बारे में मानव को नहीं बताया था, क्योंकि उन्हें डर था कि इससे उनकी शादी टूट सकती है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके मामा ने उनके साथ जबरदस्ती की थी, जो गलत था। निकिता ने कहा, “मैंने बहुत सारी गलतियां की हैं। मानव को झूठ बोला, नहीं बताया। लेकिन केवल इसलिए कि कहीं हमारी शादी न टूट जाए।”

निकिता ने यह भी बताया कि मानव ने शराब के नशे में उनके साथ मारपीट की थी, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ससुर और ननद को दी थी। उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें तीन बार बचाया, फांसी का फंदा काटा। बचाकर उन्हें आगरा लेकर आई। मुझे खुशी-खुशी घर छोड़कर गए और उसी रात सुसाइड कर ली।”

इस बीच, मानव शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा ने बहू निकिता शर्मा और उनके परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि बहू की प्रताड़ना से बेटा डिप्रेशन में चला गया था, जिसके चलते उसने आत्महत्या की।

पुलिस ने निकिता शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन फिलहाल वह अपने परिजनों के साथ घर से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular