Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeEntertainmentगोल्ड तस्करी में घिरी एक्ट्रेस रान्या राव, एयरपोर्ट पर 14 किलो सोना...

गोल्ड तस्करी में घिरी एक्ट्रेस रान्या राव, एयरपोर्ट पर 14 किलो सोना जब्त, घर से मिला 2 करोड़ कैश

DRI के अनुसार, एयरपोर्ट पहुंचने पर रान्या राव खुद को वरिष्ठ अधिकारी की बेटी बताकर वीआईपी ट्रीटमेंट लेती थीं। वह अक्सर स्थानीय पुलिस कर्मियों को बुलाकर खुद को घर तक छोड़ने की व्यवस्था करवाती थीं, जिससे किसी को शक न हो। कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की परेशानियां बढ़ गई हैं। हाल ही में बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें 14.2 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद, उनके लावेल रोड स्थित घर पर छापेमारी के दौरान 2.1 करोड़ रुपये के आभूषण और 2.7 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

  • कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 14.8 किलोग्राम सोना बरामद हुआ।
  • रान्या राव ने दावा किया कि उनके सौतेले पिता कर्नाटक में आईपीएस अधिकारी हैं।

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में उन्हें हिरासत में लिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि रान्या के सौतेले पिता के. रामाचंद्र राव कर्नाटक में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रान्या बीते 15 दिनों में चार बार दुबई की यात्रा कर चुकी थीं, जिससे वह जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गईं।

कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को सोमवार रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 14.8 किलोग्राम सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) द्वारा की गई इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में सोना बरामद हुआ। अधिकारियों के अनुसार, रान्या राव को आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

15 दिनों में 4 बार दुबई की यात्रा, जांच के घेरे में आईं रान्या राव

कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव, जिन्हें 2014 में आई फिल्म ‘माणिक्य’ में कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, अब सोना तस्करी के मामले में गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में हैं। उन्होंने कई अन्य साउथ फिल्मों में भी काम किया है।

क्या रान्या किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं?

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या रान्या अकेले इस तस्करी में शामिल थीं, या वह भारत और दुबई के बीच चल रहे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 15 दिनों में चार बार दुबई आने-जाने के कारण वह पुलिस के रडार पर आईं। बार-बार दुबई यात्रा करने के कारण उन पर नजर रखी जा रही थी। जैसे ही वह सोमवार को दुबई से लौटीं, अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

आईपीएस अधिकारी की सौतेली बेटी हैं रान्या

33 वर्षीय रान्या राव कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के. रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। उनके सौतेले पिता कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम में डीजीपी के पद पर कार्यरत हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, रान्या दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची थीं, जहां उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उन पर ऑपरेशन शुरू किया गया।

कस्टम अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश

शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि रान्या ने कस्टम जांच से बचने के लिए अपने प्रभावशाली संबंधों का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी। फ्लाइट से उतरते ही उन्होंने खुद को कर्नाटक के डीजीपी की बेटी बताया और लोकल पुलिस कर्मियों को बुलाकर उन्हें घर तक छोड़ने का अनुरोध किया।

सोने को कपड़ों में छिपाने की थी योजना

जांच में यह भी सामने आया है कि रान्या ने सोने का एक बड़ा हिस्सा पहन रखा था और कुछ सोने की छड़ें अपने कपड़ों में छिपाकर तस्करी करने की कोशिश की। अधिकारियों ने उनके पास से 14.8 किलोग्राम सोना बरामद किया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular