Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
HomeNewscricketऋषभ पंत के प्रदर्शन ने किया निराश, 27 करोड़ की कीमत पर...

ऋषभ पंत के प्रदर्शन ने किया निराश, 27 करोड़ की कीमत पर भारी पड़ा कमजोर रिकॉर्ड – संजीव गोयनका भी रह गए हैरान

"IPL 2025 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन इतना कमजोर रहा है कि टीम के मालिक संजीव गोयनका भी निराश हो सकते हैं। पंत अपनी ही टीम में रन बनाने के लिहाज से सातवें स्थान पर हैं, और पूरे सीजन के टॉप स्कोरर की सूची में उनका नाम 61वें नंबर पर दर्ज है।"

आईपीएल 2025 में अब तक सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का नाम सबसे ऊपर आता है। मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ की बड़ी बोली पाने वाले पंत का इस सीज़न का फॉर्म बेहद खराब रहा है। आंकड़ों को देखकर ऐसा लगता है जैसे एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका भी माथा पकड़ लेंगे। पंत इस समय अपनी ही टीम में रन बनाने के मामले में सातवें स्थान पर हैं, जबकि पूरे टूर्नामेंट में वे टॉप 60 रन स्कोरर की सूची में 61वें नंबर पर हैं।

ऋषभ पंत ने कम से कम 10 पारियां खेलने वाले बल्लेबाज़ों में इस सीज़न सबसे कम औसत दर्ज किया है। उनका औसत महज़ 12.80 है, जबकि स्ट्राइक रेट भी 100 के नीचे, यानी सिर्फ 99.22 का है। ये आंकड़े उन्हें इस सीजन का सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला बल्लेबाज बना देते हैं। 11 मैचों की 10 पारियों में वे कुल 128 रन ही बना सके हैं, जिनमें से 63 रन एक ही पारी में आए थे।

कप्तानी में भी पंत की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। लखनऊ ने अब तक 11 मैच खेले हैं और सिर्फ 5 में जीत हासिल की है। पिछले पांच मुकाबलों में टीम चार बार हारी है। एकमात्र जीत भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुश्किल से 2 रन से मिली थी। अगर वह मैच भी हार जाते, तो एलएसजी प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो जाती। पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वे सिर्फ 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम को उस मैच में 37 रनों से हार झेलनी पड़ी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular