Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
HomeNewscricketरणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को IPL के बीच...

रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को IPL के बीच में बड़ा मौका मिला, सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में टीम में किया शामिल।

रणजी ट्रॉफी के टॉप विकेट टेकिंग गेंदबाज़ हर्ष दुबे को IPL के बीच में बड़ा ब्रेक मिला है। एक खिलाड़ी के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया है। अब वे एसआरएच की टीम के साथ जुड़ चुके हैं।

कर्नाटक के 22 वर्षीय बल्लेबाज़ रविचंद्रन स्मरण को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के लिए टीम में शामिल किया था। वे एडम जैम्पा की चोट के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर आए थे, लेकिन एक भी मैच खेले बिना ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अब उनकी जगह टीम में नया खिलाड़ी शामिल किया गया है। आईपीएल और एसआरएच दोनों ने पुष्टि की है कि रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्ष दुबे को स्मरण की जगह स्क्वॉड में जोड़ा गया है। अब वे आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा होंगे।

22 वर्षीय हर्ष दुबे एक बाएं हाथ के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की ओर से खेलते हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीज़न में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 69 विकेट चटकाए और विदर्भ को खिताबी जीत दिलाई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने 2018-19 में आशुतोष अमन द्वारा बनाए गए 68 विकेट के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। हर्ष दुबे को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया है, जो उनकी आईपीएल ऑक्शन में तय की गई शुरुआती कीमत थी।

रेड बॉल क्रिकेट में हर्ष दुबे का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है, लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में वे अब तक खास असर नहीं छोड़ पाए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 20 पारियों में 21 विकेट झटके हैं, जबकि टी20 फॉर्मेट में 16 पारियों में उनके खाते में सिर्फ 9 विकेट आए हैं

जहां तक सनराइजर्स हैदराबाद की बात है, टीम के लिए आईपीएल 2025 का सफर अब काफी मुश्किल हो गया है। एसआरएच को लीग स्टेज में अभी चार मुकाबले खेलने हैं, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बेहद कम है। टीम को अगर एक और हार मिलती है, तो वह आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

आज, यानी 5 मई को हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है। पिछले सीज़न की उपविजेता रही एसआरएच इस बार अधिकतम 14 अंक ही जुटा सकती है, जो उसे चौथे स्थान की दौड़ में बनाए रख सकता है। हालांकि, क्वालिफाई करने के लिए टीम को अपने मुकाबले जीतने के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular