Sunday, October 26, 2025
No menu items!
HomeEntertainmentसहेली ने दुल्हन से पूछा – इस ‘कल्लू’ से ही क्यों कर...

सहेली ने दुल्हन से पूछा – इस ‘कल्लू’ से ही क्यों कर रही हो शादी newदुल्हन ने दिया ऐसा जवाब कि सब रह गए हैरान

वायरल वीडियो में दुल्हन की सहेली मजाक में कहती है कि दूल्हा तो काला है। इस पर दुल्हन मुस्कुराते हुए जवाब देती है कि जब सरकारी नौकरी हो, तब रंग-रूप नहीं देखा जाता। दुल्हन का यह मजेदार अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

शादी से जुड़े सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं, जिनमें कुछ में दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी देखने में बेमेल लगती है। भारत जैसे देश में अब भी ज़्यादातर परिवारों में माता-पिता ही बच्चों के लिए जीवनसाथी चुनते हैं। इस दौरान परिवार की हैसियत, जाति, आमदनी, दहेज जैसी बातें भी देखी जाती हैं। इसलिए कभी-कभी ऐसा भी होता है कि दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी दिखने में बहुत सुंदर या ‘मिली-जुली’ नहीं लगती।

इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन का लिबास पहनी लड़की से उसकी सहेली पूछती है कि वह काले लड़के से शादी क्यों कर रही है। इस पर लड़की बड़ा मज़ेदार और ज़बरदस्त जवाब देती है।

बदलते दौर की जोड़ियां
सोशल मीडिया और बदलते समय के साथ अब रिश्तेदारियां दूर-दूर तक होने लगी हैं। लोग बच्चों की शादियां दूर भी करने लगे हैं, और ज़्यादा विकल्प मिलने से सुंदर और बेहतर जोड़ियां भी बनने लगी हैं।

वीडियो में दिलचस्प जवाब
वीडियो में लड़की और उसकी सहेली एक्टिंग कर रहे हैं। सहेली (लड़के की आवाज़ में) पूछती है, “सुना है तुम शादी कर रही हो?” लड़की हां कहती है, तो सहेली कहती है, “लेकिन लड़का तो कलुआ (काला) है!” इस पर लड़की मुस्कुराकर कहती है, “काजू बादाम डालो तो हलुआ भी अच्छा लगता है, और नौकरी सरकारी हो तो लड़का कलुआ भी अच्छा लगता है!”

लड़की का ये जवाब लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

आज की तस्वीर में छिपा है असली जवाब
समय के साथ बेटियों के लिए अच्छा जीवनसाथी चुनने की प्राथमिकताएं भी बदल गई हैं। पहले जहां परिवार सिर्फ अच्छा, खाते-पीते घर देखता था, वहीं अब सबसे पहले लड़के की नौकरी और कमाई पर ध्यान जाता है। यही वजह है कि अब नौकरी देखकर रंग-रूप की चिंता कम हो गई है। वायरल वीडियो भी इसी सामाजिक सच्चाई को मजाकिया अंदाज़ में दिखाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular