Wednesday, September 10, 2025
No menu items!
HomeCrimeGen Z की एक आवाज़ से PM ओली को हटना पड़ा, आर्मी...

Gen Z की एक आवाज़ से PM ओली को हटना पड़ा, आर्मी भी मैदान में उतरी… अब नेपाल का क्या होगा? जानिए पूरी घटना 10 पॉइंट्स में

नेपाल की उथल-पुथल: Gen Z ने मचाया तहलका, PM ओली की कुर्सी गई!

नेपाल में जेनरेशन Z यानी Gen Z ने बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर बैन से शुरुआत हुई, लेकिन यह विरोध भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ देशभर में फैल गया। प्रदर्शन इतना तेज हुआ कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपना पद छोड़ना पड़ा। अब नेपाल की कमान सेना के हाथ में है और पूरे देश में तनाव का माहौल है।

सोमवार और मंगलवार को काठमांडू समेत कई जगहों पर हिंसा और तोड़फोड़ हुई। संसद, मंत्रालय, नेताओं के घरों को नुकसान पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों में आग लगा दी। पुलिस की गोलीबारी में 20 से ज्यादा युवाओं की मौत हुई और 400 से अधिक घायल हो गए।

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने उनके घर को भी आग के हवाले कर दिया। वित्त मंत्री और अन्य नेताओं पर भी हमला हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल के घर में आग लगी जिससे उनकी पत्नी की मौत हो गई।

अब सवाल ये है कि आगे क्या होगा? क्या सेना का नियंत्रण रहेगा या नई सरकार बनेगी? काठमांडू के मेयर बालेन शाह को अंतरिम सरकार का नेता बनाया जा सकता है। आज राष्ट्रपति, सेना प्रमुख और पुलिस प्रमुख की बैठक होगी, जिसमें बातचीत कर समाधान खोजा जाएगा।

आखिर नेपाल का भविष्य क्या होगा? क्या फिर से चुनाव होंगे या नई सरकार बनेगी? आज पता चल जाएगा!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular