Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeFinanceमावली की ढुंढीया पंचायत में महिलाओं को साबुन, सर्फ का निशुल्क प्रशिक्षण...

मावली की ढुंढीया पंचायत में महिलाओं को साबुन, सर्फ का निशुल्क प्रशिक्षण शुरू

  • आईसीआईसीआई ग्रामीण उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर में 30 महिलाएं ले रही है भाग
  • मातृभूमि धर्म संघ किंग सेना व समर्थ सेवा संस्थान का सहयोग
  • 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 20 सितंबर तक चलेगा

मावली l मावली उपखंड की ढुंढीया पंचायत की ग्रामीण महिलाओं को साबुन, सर्फ का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर सोमवार को पंचायत भवन में शुरू किया गयाl आईसीआईसीआई ग्रामीण उद्यमिता प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर द्वारा आयोजित शिविर में महिलाओं को अगले 6 दिनों तक निशुल्क साबुन,सर्फ, लिक्विड सर्फ व फिनाइल बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा l
महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करना, उन्हें एकजुट करने का कार्य मातृभूमि धर्म संघ किंग सेना व समर्थ सेवा संस्थान कर रहा हैl

यह कार्यक्रम भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वाधान में आईसीआईसीआई बैंक द्वारा प्रायोजित और आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रशिक्षण समन्वयक कौशलेंद्र सिंह रधुवंशी ने बताया यह प्रशिक्षण 15 सितंबर से 20 सितंबर तक 6 दिन का निशुल्क दिया जाएगा। इस दौरान महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित व मातृभूमि धर्म संघ किंग सेना मावली महिला प्रभारी श्रीमती भगवती जोशी ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने व अन्य रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार किया जाएगा।

  • प्रशिक्षण में शामिल विषय: साबुन, डिटरजेंट, लिक्विड, फिनाइल बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे महिलाएं अपने घर पर ही साबुन और डिटर्जेंट बनाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगीl
    महिलाओं को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर मधु लोठ के द्वारा दिया जाएगा।

प्रशिक्षण का महत्व और अपेक्षित परिणाम

  • यह प्रशिक्षण महिलाओं को स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण में मदद करेगा। इससे महिलाएं अपने परिवार और समुदाय के लिए अधिक योगदान कर सकेंगी।
  • ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में सहायक होगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं अपने समुदाय में नेतृत्व की भूमिका निभाने में सक्षम हो सकती हैं।

समर्थ सेवा संस्थान की संस्थापक श्रीमती भगवती जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण के पश्चात मातृभूमि धर्म संघ किंग सेना व समर्थ सेवा संस्थान महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने में मदद करेगीl इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे अपने परिवार का बेहतर सहयोग कर सकेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular