Tuesday, October 21, 2025
No menu items!
HomeBreaking Newsमहाराष्ट्र में चक्रवात 'शक्ति' को लेकर कई जिलों में अलर्ट, तेज हवाओं...

महाराष्ट्र में चक्रवात ‘शक्ति’ को लेकर कई जिलों में अलर्ट, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश

Cyclone Shakti मानसून के बाद भी बारिश जारी है और मौसम विभाग ने चक्रवात शक्ति की चेतावनी दी है। इसका असर 4 से 7 अक्टूबर तक महाराष्ट्र के कुछ जिलों में दिख सकता है। मुंबई रायगढ़ रत्नागिरी पालघर और सिंधुदुर्ग जैसे तटीय जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

  1. 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच महाराष्ट्र के कई जिलों में अलर्ट जारी।
  2. मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर और सिंधुदुर्ग में होगा असर।
  3. लोगों को समुद्री इलाकों से दूर रहने की दी गई चेतावनी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मानसून की विदाई के बाद भी कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवात ‘शक्ति’ की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, चक्रवात ‘शक्ति’ का असर 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच महाराष्ट्र के कुछ जिलों पर देखने को मिल सकता है।

IMD ने मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर और सिंधुदुर्ग जैसे महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 4-5 अक्टूबर के बीच चक्रवात ‘शक्ति’ के कारण इन जिलों में 45-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की संभावनाहै।

मछुआरों को दी गई चेतावनी

IMD के अनुसार, हवा की गति और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इससे समुद्र की लहरें भी रौद्र रूप धारण कर लेंगी। ऐसे में मछुआरों को समुद्र से दूर रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र समेत पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बरसात होने की चेतावनी जारी की है।

महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया अलर्ट

IMD का कहना है कि तेज बारिश के कारण तटीय इलाकों में बाढ़ के हालात बन सकते हैं। खासकर कोंकण तट पर घने काले बादल के साथ गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। महाराष्ट्र सरकार ने भी चक्रवात ‘शक्ति’ ने निपटने की तैयारी शुरू कर दी है।

पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

महाराष्ट्र सरकार ने सभी जिलों में राहत टीमों को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। लोगों को तटों से दूर रहने के लिए कहा गया है। वहीं, समुद्र तट के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह ले जाने का काम शुरू हो गया है। पर्यटकों को भी समुद्र के पास न जाने की एडवाइजरी जारी की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular