Tuesday, October 21, 2025
No menu items!
HomeCongressRajasthanमावली खेमली ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग

मावली खेमली ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग

मावली। कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत मावली विधानसभा के मावली व खेमली ब्लॉक की संयुक्त संगठनात्मक मीटिंग राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय मावली में रविवार को मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता मावली विधानसभा प्रभारी अमित सैनी ने की, मुख्य अतिथि मावली प्रधान नरेंद्र कुमार जैन थे।

कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस अवसर पर मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, देहात जिला उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव, देहात जिला महामंत्री श्याम लाल आमेटा, भंवर लाल गुर्जर, देहात जिला युवा अध्यक्ष रौनक गर्ग, मंडल अध्यक्ष प्रभु लाल जाट, लव पुरोहित, नानालाल नागदा, नारायण गायरी, मनोहर गुर्जर ,बाबूलाल गमेती,धर्मेश चपलोत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने हस्ताक्षर किए।

कार्यकर्ताओं का संदेश
विधायक पुष्कर लाल डांगी ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी इसको जोर शोर से उठा रहे हैं। हमें भी इस अभियान को मेवाड़ क्षेत्र में तेजी से बढ़ना होगाl सभी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर किएl

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular