Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
HomeCongressRajasthanकांग्रेस विचारधारा से देश में सुरक्षा की गारंटी-यशोमती ठाकुर

कांग्रेस विचारधारा से देश में सुरक्षा की गारंटी-यशोमती ठाकुर

मावली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ऑब्जर्वर व पूर्व मंत्री महाराष्ट्र यशोमती ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस विचारधारा देश की सबसे मजबूत विचारधारा है, और सुरक्षा की गारंटी है। गुरुवार को राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय मावली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मावली व खेमली की संयुक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है, और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा।

मुख्य बिंदु

  • यशोमती ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस विचारधारा देश की सबसे मजबूत विचारधारा है।
  • विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक चेतन डूडी ने बताया कि जिला अध्यक्ष का चुनाव अब जिले की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की सहमति से किया जाएगा।
  • मावली विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बात कमरे में अलग से प्रभारी के सामने रखी। उपस्थित लोग
    बैठक में विशिष्ट अतिथि उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, देहात जिला महिला अध्यक्षा भगवती डांगी, मावली प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुरेश सुथार, राजसिंह झाला थे। बैठक की अध्यक्षता मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने की। मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू व खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत ने सभी अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से उपरना व पगड़ी पहना कर किया।

बैठक में मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व प्रधान मांगीलाल चौधरी, देहात जिला उपाध्यक्ष अशोक वैषण, महेश त्रिपाठी, देहात जिला महामंत्री श्याम लाल आमेटा, मंडल अध्यक्ष प्रभुलाल जाट, धर्मेश चपलोत, देवकिशन लोहार, मनोहर गुर्जर, मोतीसिंह झाला, नानालाल नागदा, प्रदेश युवा महासचिव लव चौधरी, देहात जिला युवा अध्यक्ष रौनक गर्ग, देहात जिला युवा कार्यकारी अध्यक्ष रवि खटीक, पूर्व युवा विधानसभा अध्यक्ष निरंजन चौधरी, सौरभ शर्मा, विनोद वानवाला, रंजना मेघवाल, हमीदा बानू, बंशीदास वैरागी, बसंत त्रिपाठी, जिला परिषद सदस्य चुनीलाल भील, विनोद मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य पुष्कर डांगी, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, राधाकृष्ण शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश चेचानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबू सिंह देवड़ा, भंवरलाल पुष्करणा, नरेश जाट, सुनील मूंदड़ा, संगठन महामंत्री कपिश पगारिया, मांगीलाल प्रजापत, प्रदेश युवा सचिव माहिन खान, लालूराम मेघवाल, नारायण मोर, पुरण सिंह राव, नितेश गोस्वामी, विकास लावटी, भगवतीलाल धोबी, नारायण पालीवाल, मांगीलाल टेलर, नरेंद्र वीरवाल, भोजपुरी गोस्वामी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular