भाभी अपनी बहन की शादी देवर से करवाने पर अड़ी थी, लेकिन न ससुराल वाले तैयार हुए और न ही देवर ने यह रिश्ता मंजूर किया। इसी बात से गुस्साई भाभी ने रात में देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया।
यूपी के आगरा के बरहन क्षेत्र के गांव खेड़ी अडू में दिवाली की रात एक हैरान करने वाली घटना हुई। यहां एक महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया, क्योंकि वह अपनी बहन की शादी उससे करवाने पर अड़ी थी, लेकिन परिवार इसके खिलाफ था। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल इंजीनियर को दिल्ली एम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
दिवाली मनाने अपने घर लौटा था इंजीनियर देवर
जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी की एक सीमेंट कंपनी में सहायक इंजीनियर योगेश कुमार दिवाली मनाने रविवार को अपने घर आए थे। सोमवार को पूजा के बाद वह घर के बाहर सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे उनकी भाभी ने उन्हें कमरे में बुलाया और उस दौरान धारदार हथियार से हमला कर उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
ये भी पढ़ें…चूहे ने देवी-देवताओं के सामने हाथ जोड़कर भक्ति दिखाई
महिला अपने पति के साथ फरार हो गई है।
योगेश की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। गंभीर हालत के कारण उन्हें वहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ घर से फरार हो गई।
शादी को लेकर विवाद हुआ था।
परिजनों के मुताबिक, आरोपी भाभी अपनी छोटी बहन से देवर की शादी करवाने के लिए दबाव डाल रही थी। लेकिन योगेश के परिवार ने उनकी शादी किसी और जगह तय कर दी थी, जो नवंबर में होनी थी। इस बात से नाराज भाभी ने यह खौफनाक कदम उठाया।
जेठानी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
घटना के बाद जेठानी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि देवरानी अर्चना अपनी बहन से देवर की शादी करवाना चाहती थी। जब परिवार ने इनकार किया, तो उसने यह घिनौनी घटना अंजाम दी।
पुलिस ने बताया।
थानाध्यक्ष बरहन के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि घायल इंजीनियर अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें अभी 48 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने कहा कि घायल के ठीक होने के बाद उसका बयान लिया जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
