13 गुरुवार।मावली विधानसभा स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 का द्वितीय चरण बुधवार को पीएम श्री मावली में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में कृष्ण गोपाल पालीवाल, रोशन लाल सुथार, नरेंद्र सिंह आसोलिया सहित सभी मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, शारीरिक शिक्षक, खिलाड़ी, नागरिक और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मावली, डबोक, घासा, देबारी तथा फतहनगर–सनवाड़ मंडलों के खिलाड़ियों के बीच कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकस्सी की मंडलवार प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम
मावली मंडल – ईंटाली
देबारी मंडल – भल्लों का गुड़ा
डबोक मंडल – नामरी
घासा मंडल – घासा
फतहनगर–सनवाड़ मंडल – फतहनगर
(सभी प्रथम स्थान पर रहे)
रस्साकस्सी प्रतियोगिता के परिणाम
● घासा मंडल
महिला वर्ग – रख्यावल
पुरुष वर्ग – रख्यावल
● डबोक मंडल
महिला वर्ग – नऊवा
पुरुष वर्ग – बोयणा
● देबारी मंडल
महिला वर्ग – सरे
पुरुष वर्ग – कैलाशपुरी
● मावली मंडल
पुरुष वर्ग – लदानी
महिला वर्ग – साकरोदा
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता
डबोक मंडल – गादोली
मावली मंडल – ईंटाली
घासा मंडल – मांगथला

सफल आयोजन में सक्रिय सहभागिता
एक दिवसीय प्रतियोगिता का संचालन जगदीश चंद्र पालीवाल एवं दिलीप त्रिपाठी द्वारा किया गया।
खेल समन्वयक अर्जुन सिंह झाला तथा मुख्य निर्णायक प्रवीण जैन, अब्दुल गनी, कुबेर सिंह कितावत, दुर्गेश सिंह सोलंकी, गोपाल मेहता सहित विभिन्न शारीरिक शिक्षकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समापन समारोह में सांसद ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद चंद्र प्रकाश जोशी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर कृष्ण गोपाल पालीवाल, जिलाध्यक्ष पुष्कर लाल तेली, रोशन लाल सुथार, नरेंद्र सिंह आसोलिया, उपखंड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाडिया, अतिरिक्त विकास अधिकारी अर्जुन सिंह राव, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम सुख लाल गुर्जर, विभिन्न मंडल अध्यक्ष तथा क्षेत्र के नागरिक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
