Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeHindi newsगणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय योग्यता प्रमाण पत्र के लिए प्रस्ताव आमंत्रित

गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय योग्यता प्रमाण पत्र के लिए प्रस्ताव आमंत्रित

उदयपुर, 12 दिसम्बर। गणतंत्र दिवस समारोह – 2026 के अवसर पर राजस्थान सिविल सेवा नियम – 1973 के नियम 7 के अंतर्गत जिला कलक्टर्स, राज्य सरकार एवं सहकारी संस्थाओं, नगर निकायों, जिला परिषद इत्यादि के अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राज्य स्तर पर योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने के लिए 22 दिसम्बर तक नियमानुसार निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर जितेंद्र ओझा ने बताया कि मंत्रीमण्डल सचिवालय के शासन सचिव डॉ जोगाराम की ओर से योग्यता प्रमाण पत्र के लिए पात्रता एवं प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार योग्यता प्रमाण पत्र के लिए प्रस्ताव 22 दिसम्बर 2025 को शाम 5 बजे तक जिला कलक्टर कार्यालय के सामान्य अनुभाग कमरा नंबर 107 में भिजवाए जा सकते हैं। राज्य कर्मचारियों के लिए किसी प्रकार की जांच अबकाया का प्रमाण पत्र तथा निजी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए पुलिस विभाग का चरित्रवृत्त प्रमाण पत्र आवेदन के साथ जमा कराना अनिवार्य है।

Also Read: छात्रवृत्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ, 31 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular