मावली,15 दिसम्बर। रविवार को सालेरा स्थित बाल समिधा गृह में द्वारिकाधीश महिला मंडल, फतहनगर की ओर से अपने वार्षिक योगदान के अंतर्गत सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने बाल समिधा गृह में निवासरत बच्चों को प्रेमपूर्वक नाश्ता कराया तथा उनके भोजन हेतु आवश्यक राशन सामग्री भेंट की।
महिला मंडल की सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें माँ के समान स्नेह व दुलार प्रदान किया। साथ ही बच्चों के लिए बिस्तर की चादरें भी भेंट की गईं, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरों पर विशेष प्रसन्नता देखने को मिली।
सेवा कार्यक्रम के पश्चात बाल समिधा गृह के संचालक श्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने द्वारिकाधीश महिला मंडल की सभी सदस्यों का उपरना ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया तथा उनके द्वारा किए गए इस सराहनीय सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
Also Read: दिल्ली महारैली में शामिल होने रवाना हुए मावली के कांग्रेस कार्यकर्ता
