Friday, May 15, 2026
No menu items!
HomeHindi newsसवानिया (मेवाड़) की बेटी हिमानी श्रीमाली ने विधानसभा में दी शानदार प्रस्तुति,...

सवानिया (मेवाड़) की बेटी हिमानी श्रीमाली ने विधानसभा में दी शानदार प्रस्तुति, भाषण के दौरान तीन बार तालियों से गूंज उठा सभागार

मावली ,15 दिसम्बर।राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम “राजस्थान युवा सभा” का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार जयपुर स्थित विधानसभा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत “हमारा भविष्य, हमारा निर्णय” विषय पर किशोर–किशोरियों के सशक्त भविष्य, सुदृढ़ मानसिक स्वास्थ्य एवं उचित करियर मार्गदर्शन की आवश्यकता पर विचार प्रस्तुत किए गए।

मेवाड़ क्षेत्र के मावली ब्लॉक के ग्रामीण अंचल सवानिया निवासी छात्रा हिमानी श्रीमाली ने विधानसभा में अपनी ओजस्वी व प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। अपने भाषण के दौरान हिमानी को तीन बार सभागार में तालियों की गूंज सुनने को मिली।

युवा संसद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाते हुए हिमानी श्रीमाली ने आत्मविश्वास, तर्कशक्ति और स्पष्ट विचारों के साथ अपनी बात रखी। वह लोपड़ा विद्यालय की कक्षा 12वीं कला वर्ग की नियमित छात्रा हैं। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से गांव, पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं पूरे उदयपुर जिले का नाम रोशन हुआ।

मावली ब्लॉक के सीबीईओ सुख लाल गुर्जर ने हिमानी, विद्यालय स्टाफ एवं उनके परिवारजनों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद राज्य स्तर पर भी हिमानी का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिमानी को प्राध्यापक माला रामावत के निर्देशन में तैयारी का अवसर मिला, वहीं मावली ब्लॉक प्रभारी शांति लाल मीणा का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा।
ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा मावली के संदर्भ व्यक्ति एवं गतिविधि प्रभारी पंकज जोशी ने इस उपलब्धि में सहयोग देने वाले समस्त शिक्षकों, अधिकारियों एवं हिमानी के परिवारजनों को बधाई दी।

सोमवार दोपहर विधानसभा के लाइव प्रसारण को देखने के लिए क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। हिमानी श्रीमाली का लाइव भाषण देखकर पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल बन गया।
यह दिन उदयपुर जिले के लिए गौरव का क्षण बन गया।

Also Read: द्वारिकाधीश महिला मंडल, फतहनगर द्वारा बाल समिधा गृह में सेवा कार्य

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular