Thursday, February 12, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsस्वामी विवेकानंद जयंती पर फतह एकेडमी में प्रेरणादायी संगोष्ठी का आयोजन

स्वामी विवेकानंद जयंती पर फतह एकेडमी में प्रेरणादायी संगोष्ठी का आयोजन

फतहनगर, 12जनवरी। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर फतह एकेडमी में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी विचारों पर केंद्रित एक गरिमामय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत शारीरिक प्रमुख, पूर्व सदस्य उपभोक्ता आयोग, अतिथि प्राध्यापक मोहानलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक डॉ. भारत भूषण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सिंह झाला एवं भंवर भाई साहब की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों का स्वागत संस्थान अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन एवं निदेशक अजय जैन द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में डॉ. भारत भूषण ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन, युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को देश एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

संगोष्ठी के दौरान वक्ता ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा नैतिक मूल्यों को व्यवहार में उतारने का संदेश दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की उपप्रधानाचार्य पारुल वर्डिया द्वारा किया गया।

यह संगोष्ठी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणास्पद सिद्ध हुई तथा भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त संदेश देने में सफल रही।

Also Read: 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हॉकी (19 वर्ष छात्र) प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular