Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
HomeSport69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र) मेजबान राजस्थान ने पंजाब...

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र) मेजबान राजस्थान ने पंजाब को 3–2 से हराकर पहली बार फाइनल में किया प्रवेश खिताबी मुकाबला राजस्थान बनाम उड़ीसा

उदयपुर, 16 जनवरी।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) एवं पीएम श्री फतह स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र वर्ग) में मेजबान राजस्थान और उड़ीसा ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
राजस्थान ने पंजाब को 3–2 से पराजित कर प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। फाइनल मुकाबला शनिवार प्रातः राजस्थान और उड़ीसा के बीच खेला जाएगा।

उदयपुर। उडीसा टीम।

प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में उड़ीसा ने हिमाचल प्रदेश को एकतरफा मुकाबले में 7–0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
खेलगांव के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर सायंकालीन सत्र में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में राजस्थान और पंजाब के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले क्वार्टर में राजस्थान ने बढ़त बनाई, दूसरे क्वार्टर में पंजाब ने बराबरी कर ली। हाफ टाइम तक स्कोर 1–1 रहा। तीसरे क्वार्टर में राजस्थान ने दो गोल दागकर 3–1 की बढ़त बना ली। चौथे क्वार्टर में पंजाब ने एक गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन राजस्थान ने 3–2 से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
राजस्थान टीम के चेस्ट नंबर 17 अमित सिंह तथा सत्र पर्यंत हॉकी एकेडमी फतह रा.उ.मा.वि. सूरजपोल के उदयपुर जिले के खिलाड़ी अमित पांडे, आशीष डामोर और कृष्णा गमेती ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

उदयपुर। राजस्थान टीम।

राजस्थान के स्कूली हॉकी इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंचने पर दर्शकों और हॉकी प्रेमियों ने खिलाड़ियों को कंधों पर उठाकर खुशी का इजहार किया।
आयोजन सचिव धर्मेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि इससे पूर्व मेजबान राजस्थान ने झारखंड को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान पूर्व हॉकी ओलंपियन अशोक ध्यानचंद सहित खेल एवं शिक्षा जगत के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।\

Also Read: अरावली में अवैध अतिक्रमण, निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं – जिला कलेक्टर मेहता

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular