Sunday, March 29, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsमहावीर इंटरनेशनल फतहनगर द्वारा जनाना अस्पताल में बेबी किट वितरण

महावीर इंटरनेशनल फतहनगर द्वारा जनाना अस्पताल में बेबी किट वितरण

सनवाड़, 19 जनवरी ।
महावीर इंटरनेशनल फतहनगर शाखा द्वारा सोमवार को जनाना अस्पताल, सनवाड़ में प्रसूता माताओं के लिए बेबी किट एवं फल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य के तहत नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

शाखा अध्यक्ष ऋषभ कुमार सेठिया ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. श्री महेश प्रकाश वजूवावत, डॉ. श्री नरेंद्र कुमार भाटी एवं समस्त अस्पताल स्टाफ ने महावीर इंटरनेशनल परिवार फतहनगर का आभार व्यक्त किया तथा निरंतर सेवा कार्यों के लिए पूरी टीम की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान अभिषेक भंडारी, आशीष जैन, अजय जैन, विशाल सामोता, शुभम परमार, अनिल आगाल, शुभम जैन, यदांश जैन सहित महावीर इंटरनेशनल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Also Read: पिता को सिलिकोसिस बीमारी तो बेटा हुआ एक्सीडेंट से दिव्यांग…ईश्वर ऐसी मुश्किल में किसी को ना डालें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular