Tuesday, February 24, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsउत्तर मैट्रिक छात्रवृति में आवेदन 28 फरवरी तक

उत्तर मैट्रिक छात्रवृति में आवेदन 28 फरवरी तक

उदयपुर, 23 फरवरी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृति येजनाओं में अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जनजाति/अति पिछड़ा वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक पिछड़ा वर्ग/विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय/मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं में राज्य की राजकीय/निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के छात्रवृति आवेदन पत्र में आक्षेप पूर्ति कराने की अन्तिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।


संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग गिरीश भटनागर ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृति हेतु वर्ष 2024-25 में छात्रवृत्ति पोर्टल पर राजकीय एवं गैर राजकीय शिक्षण संस्थाओं/छात्र/छात्राओं के स्तर पर लम्बित छात्रवृत्ति के आवेदन पत्रों की आक्षेप पूर्ति की अन्तिम तिथि विभाग द्वारा 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। सम्बन्धित शिक्षण संस्थान निर्धारित तिथि तक बच्चों से आक्षेप पूर्ति कर आवेदन कार्यालय को अग्रेषित करें ताकि छात्र/छात्राओं को छात्रवृति की स्वीकृति सम्बन्धी कार्यवाही की जा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular