Saturday, March 7, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsफतहनगर में 8 मार्च को विशाल रक्तदान शिविर

फतहनगर में 8 मार्च को विशाल रक्तदान शिविर

फतहनगर, 6मार्च। समाजसेवा में अग्रणी महावीर इंटरनेशनल शाखा, फतहनगर के तत्वावधान में स्व. श्रीमती शांता देवी (पत्नी स्व. श्री मदनलाल जी सांखला) की सुपौत्री स्व. करिश्मा सांखला की पुण्य स्मृति में 8 मार्च 2026, रविवार को साधना सदन, फतहनगर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा। शाखा अध्यक्ष ऋषभ कुमार सेठिया ने बताया कि रक्तदान के दौरान रक्तदाताओं की बीपी व ब्लड ग्रुप आदि की जांच की जाएगी। रक्तदान से पहले जूस व बाद में अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी तथा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार भी भेंट किए जाएंगे। कार्यक्रम में सर्वसमाज को आमंत्रित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular