महावीर इंटरनेशनल एवं सांखला परिवार के तत्वाधान में 161 यूनिट रक्तदान
फतहनगर, 08 मार्च ।
स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा के तत्वाधान में स्व. श्रीमती शांता देवी पत्नी स्व. श्री मदन लाल सांखला की सुपुत्री स्व. करिश्मा सांखला की पुण्य स्मृति में साधना सदन परिसर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 161 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर में शहर के विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लगभग 15 युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान दिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शक्ति ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 25 यूनिट रक्तदान किया, जिसमें टीम फतह एकेडमी का योगदान सराहनीय रहा।
इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्तमचंद, ज्ञानचंद, दिनेश कुमार, राजकुमार सहित समस्त सांखला परिवार तथा संस्था अध्यक्ष ऋषभ सेठिया, सचिव शुभम जैन, कोषाध्यक्ष भावांशु सुराणा, आशीष जैन, अजय जैन, विशाल सामोता, निलेष पोखरना, नरेश मंडोवरा, शुभम चपलोत, विनय अग्रवाल, दिनेश गर्ग, आयुष जैन, अनिल आगाल, शैलेश धर्मावत, पवन शर्मा, रोहित कटारिया, विकास मारू, अखिलेश बाबेल व महावीर हिंगड़ ने सभी गणमान्य अतिथियों एवं नए सदस्यों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश चपलोत, नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पार्षद विनोद धर्मावत, डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन, बाबूलाल उनिया, चिकित्साधिकारी डॉ. महेश प्रकाश वजुवावत, डॉ. रवि गोयल, डॉ. विजय जैन, अशोक छाबड़ा, शांतिलाल चंडालिया, मांगीलाल सांखला, संजय छाबड़ा, प्रभात जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में मेडिकल टीम को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
