उदयपुर, 10 मार्च। पंच गौरव योजनांतर्गत ‘एक जिला एक खेल’ के तहत चयनित तैराकी खेल को प्रोत्साहित करने तथा जिले की प्रतिभाओं को तलाश कर तराशने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर नमित मेहता और यूडीए अध्यक्ष राहुल जैन के निर्देशन में चल रही ब्लॉक स्तरीय तैराकी टैलेंट सर्च प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में मंगलवार को जनजाति अंचल झाड़ोल, कोटड़ा और फलासिया ब्लॉक की प्रतियोगिताएं झाड़ोल में आयोजित की गईं।
जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि 10 मार्च को डूंगर बाग रिसॉर्ट, झाड़ोल के तरणताल में झाड़ोल, फलासिया और कोटड़ा ब्लॉक की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
कोटड़ा ब्लॉक
कोटड़ा ब्लॉक की प्रतियोगिता में लगभग 45 तैराकों ने भाग लिया।
बालक वर्ग में अर्जुनलाल, अजय, खलीयाराम व किशन प्रथम, अर्जुनलाल, कमलेश कुमार, समीर कुमार द्वितीय तथा राहुल कुमार, सवजीराम, सिद्धार्थ तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में मुन्नी कुमारी, जिया कुमारी और संजना कुमारी विजयी रहीं।
फलासिया ब्लॉक
फलासिया ब्लॉक की प्रतियोगिता में लगभग 60 तैराकों ने भाग लिया।
बालक वर्ग में नरपत सिंह, युवराज सिंह, नरेंद्र खराड़ी प्रथम, सिद्धार्थ खराड़ी, जयपाल, विजय द्वितीय तथा मोहनलाल, रघुवर सिंह, सिद्धार्थ तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में प्रियंका, सूर्या और किरण विजेता रहीं।
झाड़ोल ब्लॉक
झाड़ोल ब्लॉक की प्रतियोगिता में लगभग 76 तैराकों ने भाग लिया।
बालक वर्ग में जितेंद्र कुमार, एमेश, राजकुमार प्रथम, संजय कुमार, मदनलाल, पंकज द्वितीय तथा रमेश कुमार, प्रकाश कुमार, रमेश तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में लक्ष्मी कुमारी, रमीला, मनीषा प्रथम, टीना, कावली, कैलाशी द्वितीय तथा सनु कुमारी, कैलाशी, सनु तृतीय रहीं।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झाड़ोल मनीष जोशी रहे। विशिष्ट अतिथियों में विजय साचीयार, राधेश्याम सुथार, मावाराम, रमेश चन्द्र दारागी, भूरीलाल खराड़ी, नटवर सिंह झाला, जगदीश जोशी, अजय मीणा, रणछोड़ लाल, कन्हैयालाल गमार, श्यामलाल वडेरा तथा पहाड़ सिंह उपस्थित रहे। तीनों ब्लॉक के शारीरिक शिक्षकों की उपस्थिति मेंप्रतियोगिता का समापन हुआ।
डॉ. पालीवाल ने बताया कि 11 मार्च को गोगुंदा में गोगुंदा, सायरा, देवला और बड़गांव ब्लॉक की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।इसके बाद 12 मार्च को मावली, वल्लभनगर, भींडर और कुराबड़ ब्लॉक की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चयनित प्रतिभागियों को 13 से 28 मार्च तक महाराणा प्रताप खेल गांव, उदयपुर में आयोजित 15 दिवसीय आवासीय शिविर में दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
