Monday, August 17, 2026
No menu items!
Homefatehnagarफतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका में वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ, 25 वार्डों का...

फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका में वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ, 25 वार्डों का आरक्षण तय

फतहनगर, 17अगस्त।फतहनगर नगर पालिका चुनाव को लेकर

फतहनगर-सनवाड़ में वार्ड आरक्षण की सूची सामने आने के साथ ही चुनावी हलचल तेज हो गई है। जारी सूची के अनुसार नगर पालिका के कुल 25 वार्डों का वर्ग एवं श्रेणीवार आरक्षण निर्धारित किया गया है।

आरक्षण सूची के अनुसार वार्ड 1, 2 और 16 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित हैं। वार्ड 6 और 8 OBC महिला वर्ग के लिए रखे गए हैं। वहीं वार्ड 7, 11 और 25 अनुसूचित जाति (SC) तथा वार्ड 21 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।

Read more: उदयपुर निकाय चुनाव: आरक्षण की तस्वीर साफ, कई बड़े पदों पर बदली सियासी गणित, फतहनगर-सनवाड़ अध्यक्ष महिला के लिए आरक्षित

इसी प्रकार वार्ड 9 और 10 अनुसूचित जनजाति (ST) तथा वार्ड 24 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

सामान्य वर्ग में वार्ड 3, 5, 12, 13, 14, 15, 17, 18 और 22 रखे गए हैं। इनमें से वार्ड 4, 19, 20 और 23 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

आरक्षण सूची जारी होने के बाद अब संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदारों के लिए आरक्षण सूची ने समीकरण बदल दिए हैं। कई वार्डों में नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना बन गई है, वहीं आरक्षण के चलते कुछ संभावित दावेदारों को अब दूसरे वार्डों की ओर रुख करना पड़ सकता है।

वार्ड आरक्षण की सूची सामने आने के साथ ही फतेहनगर-सनवाड़ की स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सभी राजनीतिक दल और संभावित प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में मजबूत उम्मीदवारों की तलाश और चुनावी रणनीति बनाने में जुटेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular