Tuesday, August 11, 2026
No menu items!
HomeHindi newsगवरी मंचन हेतु आवेदन 13 अगस्त तक

गवरी मंचन हेतु आवेदन 13 अगस्त तक

उदयपुर, 10 अगस्त। माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनजाति कला-संस्कृति के संरक्षण हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में हर वर्ष ‘गवरी‘ नृत्य नाटिका का मंचन उदयपुर के अलग-अलग पर्यटक स्थलों किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष 2026-27 के लिए ‘गवरी‘ मंचन हेतु अनुभवी कलाकार दलों के मुखियाओं से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

Read more: उच्चतम न्यायालय की कमेटी ने अरावली हितधारकों से लिए प्रस्ताव

टीआरआई निदेशक ओपी जैन ने बताया कि इस वर्ष गवरी का मंचन उदयपुर शहर के साथ-साथ खैरवाड़ा, डूंगरपुर, ऋषभदेव, राजसमंद में भी करवाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि गवरी मंचन के अनुभवी कलाकारों के दल मुखियाओं से 13 अगस्त प्रातः 11 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गए है। इच्छुक कलाकार दलों के मुखिया सादे कागज पर आवेदन संस्थान के निदेशक अथवा कार्यक्रम अधिकारी तनेराज सिंह सौढ़ा (मो. 9413423018) को प्रस्तुत कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular