Sunday, October 26, 2025
No menu items!
HomeHindi newsसुहागरात में दूल्हा सो गया, आधी रात को आंख खुली, बिस्तर से...

सुहागरात में दूल्हा सो गया, आधी रात को आंख खुली, बिस्तर से उठते ही रो पड़ा और बोला— ‘मेरी दुल्हन…’

संभल. उत्तर प्रदेश के संभल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनी सुहागरात पर दूल्हा सो गया। रात के 12 बजे उसकी आंख खुली, लेकिन जब वह बिस्तर से उठा तो रोते हुए कमरे से बाहर निकला और घर वालों से बोला, “मेरी दुल्हन नहीं है।” यह सुन सब लोग हक्का-बक्का रह गए। आइए जानते हैं कि आखिर दुल्हन कहां चली गई, जिसकी वजह से दूल्हा तड़प-तड़पकर रो रहा था।

असल में, दुल्हन गायब नहीं हुई बल्कि भाग गई थी। वह ‘लुटेरी दुल्हन’ निकली, जो शादी के सिर्फ 24 घंटे बाद फरार हो गई। इतना ही नहीं, उसने अपने साथ जेवरात और नकदी भी लेकर चली गई। यह मामला बनियाठेर थाना क्षेत्र के अशोकनगर का बताया जा रहा है।

पुलिस के सामने सुनील कुमार नामक एक युवक पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई कि करीब एक महीने पहले उसने अपने छोटे भाई अरविंद की धूमधाम से शादी करवाई थी। दुल्हन नैनीताल की रहने वाली थी और उसका नाम राधिका था।

शादी का यह रिश्ता हल्द्वानी के रहने वाले मनोज और नैनीताल के लक्की नामक दो लोगों ने तय किया था। दूल्हे के परिवार से उन्होंने 1 लाख 20 हजार रुपए लिए और कहा कि दुल्हन की मां की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए जल्दी शादी करनी है। शादी में लड़की की भाभी पूजा भी शामिल थी। शादी के बाद राधिका की विदाई कर अशोकनगर (अरविंद के घर) लाया गया।

लेकिन शादी के अगले ही दिन, 12 जुलाई की आधी रात राधिका घर से सोना-चांदी, गहने और करीब 24 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गई।

जब दूल्हा और उसके परिवार को यह जानकारी मिली, तो उन्होंने राधिका और उसके रिश्तेदारों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बनियाठेर थाना प्रभारी रमनपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दुल्हन राधिका, मनोज, लक्की, पूजा और अक्षय सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular