फतेहनगर के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में श्री बजरंग मंडल द्वारा शारदीय नवरात्रि महोत्सव के तहत श्री सामूहिक अखण्ड सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है।आयोजन 22 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक अनवरत जारी रहेगा।इस पाठ में नगर के 500 श्रद्धालुओं द्वारा नियत समय पर आकर पाठ लाभ लिया जा रहा है।मंदिर पर बालाजी महाराज का नित्य भव्य रजत श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।
कार्यक्रम की विशेषताएं
- श्री अखण्ड सुंदरकाण्ड पाठ:
- मंदिर पर श्री अखण्ड सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं।
- हवन और पूर्णाहुति:
- दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12.30 बजे से हवन और पूर्णाहुति के साथ आयोजन का समापन होगा।
- प्रसादी वितरण:
- नित्य शाम दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रहती है। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरित किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं की भागीदारी
श्रद्धालुओं द्वारा इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए नित्य मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। श्री बजरंग मंडल द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
आयोजन समिति
श्री बजरंग मंडल फतेहनगर इस आयोजन का मुख्य आयोजक है, जो श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर इस विगत 43 वर्षों से यह कार्यक्रम का आयोजीत कर रहा है।मण्डल के सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात कार्य में संलग्न रहते हैं।
विशाल सामुहिक सुंदरकांड पाठ:
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को मंदिर परिसर में श्री रामादल मावली के सानिध्य में विशाल सुन्दरकाण्ड पाठ आयोजित किया जा रहा है जिसमे केवल पंजीकृत पाठक एक साथ पाठ लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
