Friday, February 13, 2026
No menu items!
HomeHindi newsफतहनगर में ऐतिहासिक रक्तदान शिविर, 169 यूनिट रक्त संग्रह

फतहनगर में ऐतिहासिक रक्तदान शिविर, 169 यूनिट रक्त संग्रह

फतहनगर,15 दिसम्बर लॉयन्स क्लब फतहनगर, महावीर अम्बेश गुरु महावीर कॉलेज फतहनगर, विप्र सेना एवं बजरंग दल फतहनगर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जो ऐतिहासिक रूप से अत्यंत सफल रहा।

इस शिविर में कुल 169 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई, जिससे आयोजन स्थल पर सेवा और मानवता का प्रेरणादायक वातावरण देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से न केवल ज़रूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिलती है, बल्कि समाज में मानव सेवा की भावना भी सुदृढ़ होती है। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों का आयोजक संस्थाओं द्वारा माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया गया।

शिविर को सफल बनाने में सभी आयोजक संस्थाओं के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह रक्त संग्रह अनेक ज़िंदगियों को बचाने में सहायक सिद्ध होगा।

Also Read: उदयपुर जिले के करीब 2 लाख मतदाताओं ने नहीं भरे अपने प्रपत्र

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular