मावली , 5जनवरी।राजकीय महाविद्यालय, मावली में राष्ट्रीय सेवा योजना (राष्ट्रीय सेवा योजना) के अंतर्गत मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता विषय पर आधारित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ।
शिविर का उद्घाटन एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. सावित्री पाटीदार व प्राचार्य डॉ. महेश चंद्र तिवारी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। डॉ. पाटीदार ने स्वयंसेवकों से महात्मा गांधी व स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
प्राचार्य डॉ. तिवारी ने सेवा और संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। म्यूजिकल गेम्स में भाग्यश्री मेघवाल प्रथम व केसर कुमावत द्वितीय रहीं। संचालन एनएसएस अधिकारी नरपत राम परमार ने किया।
Also Read: अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना में आवेदन अब 31 जनवरी तक
