Thursday, February 12, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsमावली की चंगेडी पंचायत में महिलाओं को हर्बल साबुन बनाने का निशुल्क...

मावली की चंगेडी पंचायत में महिलाओं को हर्बल साबुन बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण

मावलीl मावली उपखंड की चंगेडी पंचायत के रावला चौक में बुधवार को दूसरे दिन किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ की ओर से महिलाओं को साबुन- सर्फ बनाने की निशुल्क ट्रेनिंग दी गईl


संगठन की महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ पदाधिकारी एवं राष्ट्रपति युवा अवार्ड प्राप्त श्रीमती भगवती जोशी ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ग्रामीण पृष्ठभूमि की महिलाओं को बुधवार को एलोवेरा, गुलाब, नीम, बकरी के दूध आदि विभिन्न प्रकार के हर्बल साबुन बनाने की विधि सिखाई गईl महिलाओं को प्रशिक्षित कर रही श्रीमती जोशी ने बताया कि मंगक्वार को महिलाओं को सर्फ बनाने की निशुल्क ट्रेनिंग दी गईl

प्रशिक्षण के दौरान किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ की ओर से महिलाओं के लिए चलाये जा रहे स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण कार्यों की भी जानकारी दी गईl प्रशिक्षण शिविर में समर्थ सेवा संस्थान का भी सहयोग रहाl

किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ की ओर से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार व अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए गांव-गांव साबुन, सर्फ और लिक्विड बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा हैl

प्रशिक्षण के पश्चात महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन व उनके उत्पाद का मार्केट भी उपलब्ध कराया जाएगाl

Also Read: गरीबी को दूर करने का शिक्षा ही सबसे सशक्त माध्यम’ – राज्यपाल श्री बागडे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular