- उड़ीसा को रजत व पंजाब को कांस्य पदक
- फाइनल मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज की
- राजस्थान सहित उदयपुर के हॉकी प्रेमियों में खुशी की लहर
- जमकर नाचे खिलाड़ी, कोच, दर्शक व आयोजक
उदयपुर, 17 जनवरी l पहले क्वार्टर तक 0-0 दूसरे में राजस्थान ने पेनल्टी कार्नर को गोल में कन्वर्ट किया , एक और पेनल्टी कॉर्नर का मौका मिलने पर पेनल्टी कॉर्नर का मौका चूकने के बावजूद दूसरा गोल कर राजस्थान ने दूसरा गोल कर 2-0 से बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद हुए तीसरे क्वार्टर में राजस्थान ने तीसरा गोल कर दिया। राजस्थान के खिलाफ उड़ीसा को पेनल्टी कॉर्नर का मौका मिला। लेकिन गोलकीपर की शानदार बचाव से उड़ीसा गोल में कन्वर्ट नहीं कर पाया । उड़ीसा को राजस्थान के खिलाफ एक के बाद एक तीन पेनल्टी कार्नर मिले।
लेकिन उड़ीसा के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर पाए। कुछ देर बाद ही उड़ीसा को राजस्थान के खिलाफ एक और पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन गोलकीपर की शानदार ब्लॉकिंग से गोल नहीं कर पाए। कुछ मिनट बाद ही राजस्थान के खिलाफ उड़ीसा को एक और पेनल्टी कॉर्नर का अवसर मिला जिसको बिना चुके गोल में कन्वर्ट करते हुए स्कोर 3-1 पर लाकर मैच को रोमांचक बना दिया ।
चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें एक दूसरे पर गोल करने का भरसक प्रयास करती रही। राजस्थान के खिलाफ उड़ीसा को एक और पेनाल्टी कार्नर मिला जिसे उड़ीसा ने गोल में कन्वर्ट कर दिया स्कोर हुआ 3-2 करके मैच को बेहद रोमांचक बना दिया।
कुछ देर बाद ही राजस्थान को उड़ीसा के खिलाफ पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन राजस्थान उसे गोल में कन्वर्ट नहीं कर पाई। इस प्रकार राजस्थान ने 3-2 से फाइनल मुकाबला जीतते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया और इतिहास रच दिया । मैच की समाप्ति के बाद सैकड़ो दर्शक मैदान में आए और उदयपुर के खिलाड़ियों को कंधों पर उठाकर प्रशिक्षक दिग्विजय सिंह राणावत एवं मैनेजर बलवंत चौधरी को को कंधों पर उठाकर रहा शिक्षा अधिकारियों को अपने कंधों पर उठाकर नाचने लगे ।
इससे पहले हार्डलाइन के मुकाबले में
पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को 6 -0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
Also Read: 12 वां उदयपुर बर्ड फेस्टिफल 2016 रामसर साइट मेनार गांव में हुआ तीन दिवसीय फेस्टिवल का शुभारंभ, फोटो प्रदर्शनी, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
