उदयपुर,30 जनवरी। पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, लखावाली में शहीद दिवस के अवसर पर माय भारत, उदयपुर (राज.) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं समर्थ सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत समिति बड़गांव की पंचायत लखावली के भीलवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को नमन करना तथा विद्यार्थियों में देशभक्ति, सत्य और अहिंसा के मूल्यों को विकसित करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। विद्यालय की संस्था प्रधान श्रीमती प्रमिला डांगी ने शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने की सीख देता है।

इस अवसर पर विद्यालय के 174 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों तथा सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित लघु निबंध लेखन किया और अपने विचार साझा किए। हिना रावत ने देशसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों राजकुमारी पनेरी, संजीवनी निमावत, चंदा पालीवाल, भावना शर्मा, हीना हरावत, मोनिका संखला, कल्पना कुमारी शर्मा, कविता यादव, पायल कुमावत एवं वर्षा भट्ट ने सक्रिय भूमिका निभाई।

माय भारत की ओर से श्रीमती राजू कुंवर चौहान ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समर्थ सेवा संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सामाजिक चेतना एवं देशप्रेम की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के अंत में “स्वस्थ राष्ट्र – समृद्ध राष्ट्र” के संदेश के साथ शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Also Read : फतहनगर में हिन्दू सम्मेलन की तैयारी जोरों पर

