Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsस्वर्गीय रुचिता CA की पुण्य स्मृति में अग्रवाल परिवार ने बच्चों को...

स्वर्गीय रुचिता CA की पुण्य स्मृति में अग्रवाल परिवार ने बच्चों को बांटे स्वेटर

फतहनगर , 4 फरवरी। लक्ष्मी नारायण जी अग्रवाल एवं गोपालजी अग्रवाल (बारदान वाले) परिवार द्वारा अपनी सुपुत्री स्वर्गीय रुचिता CA की पुण्य स्मृति में गुरुवार को प्राइमरी स्कूल, फतेहनगर में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए।


ठंड के मौसम में जरूरतमंद बच्चों को गर्म वस्त्र उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल है। बेटी की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ते हुए अग्रवाल परिवार ने मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार, समस्त स्कूल स्टाफ, नगरवासी एवं अभिभावक परिषद की ओर से अग्रवाल परिवार के इस पुनीत कार्य के लिए हृदय से आभार, धन्यवाद एवं साधुवाद व्यक्त किया गया।


कार्यक्रम के अंत में सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा अग्रवाल परिवार को भविष्य में भी ऐसे पुण्य कार्य निरंतर करते रहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular