Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeHindi newsखुशहाल किसानः रोटावेटर पर मिला बड़ा अनुदान, पशु बीमा से मिली राहत

खुशहाल किसानः रोटावेटर पर मिला बड़ा अनुदान, पशु बीमा से मिली राहत

  • शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ
  • 8 फरवरी को कुराबड़ तहसील क्षेत्र के साकरोदा, मावली में नांदली व डबोक, गोगुन्दा में गोगुन्दा तथा फलासिया में गिरदावर सर्कल सोम में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित होंगे

उदयपुर, 7 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी पहल के तहत आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए ग्राम उत्थान शिविर उदयपुर जिले में सफलतापूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिले के 7 गिरदावर सर्कलों में शिविर आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि शनिवार को कुराबड़ तहसील अंतर्गत कुराबड़, मावली तहसील क्षेत्र में भीमल, वल्लभनगर क्षेत्र के बाठरड़ा कलां, सायरा तहसील क्षेत्र के दियाण, कोटड़ा क्षेत्र के मालवा का चौरा, फलासिया के धरावण तथा बड़ागांव क्षेत्र के भुवाणा गिरदावर सर्कल में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। शिविरों के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

53 हजार का अनुदान, अब खेती होगी आसान


इसी कड़ी में फलासिया तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत धरावण के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिविर ने कई ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली ला दी। शिविर प्रभारी तहसीलदार श्री अभिषेक दरंगा, सह प्रभारी नायब तहसीलदार सत्यनारायण डामोर, के नेतृत्व में शिविर में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की पहल रंग लाई। श्रीमती रमीला देवी/चन्दुलाल भणात निवासी बुजा को कृषि यंत्र रोटावेटर पर 53 हजार रुपये का भारी अनुदान स्वीकृत किया गया। अनुदान स्वीकृति पत्र पाकर किसान परिवार के चेहरे खिल उठे, उन्होंने सरकार और प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही पंचायती राज विभाग ने दिनेश/लक्ष्मण, श्री दीपचन्द/लक्ष्मण और श्री पूनमचन्द/कलजी को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बने उनके आवासों की चाबियां प्रदान की गईं। अपने पक्के घर का सपना साकार होने पर इन परिवारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मावली क्षेत्र के भीमल में आयोजित शिविर में उपखण्ड अधिकारी रमेशचंद्र सीरवी की उपस्थिति में पशुपालन विभाग ने कई पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा पॉलिसी वितरित की।

पीएम सूर्यघर से आई रोशनी, 95 हजार का अनुदान


गिरदावर सर्किल थूर में ग्राम पंचायत थूर में ग्रामोत्थान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ऊर्जा विभाग द्वारा भूपेंद्र मीणा पिता हरिश मीणा निवासी बडगांव को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत 3.3 किलो वाट का सोलर रूफटॉप लगाने पर 180000 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें से मौके पर ही 78000/-ऋण अनुदान राशि केंद्र सरकार एवं 17000/- ऋण अनुदान राशि राज्य सरकार, इस प्रकार कुल मिलाकर 95000 ऋण अनुदान राशि एवं 5000 वेंडर द्वारा छूट दी गई। इस प्रकार लाभार्थी द्वारा मात्र 80,000 की राशि ही लगाए गई और इनको इस योजना में काफी राहत और लाभ मिला। इस पर शिविर में उपस्थित लोगों द्वारा एवं स्वयं लाभार्थी द्वारा राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे इन ग्रामोत्थान शिविरों की प्रशंसा की गई एवं आभार प्रकट किया गया।

तारबंदी से सुरक्षित होगा खेत

बड़गांव क्षेत्र के बरड़ा निवासी काश्तकार प्रतापसिंह पुत्र सुमेरसिंह के लिए ग्राम पंचायत थूर में आयोजित ग्रामोत्थान शिविर बड़ी राहत लेकर आया। प्रतापसिंह खेतों की सुरक्षा को लेकर चिन्तित थे। शिविर में कृषि विभाग के अधिकारियों ने उन्हें हाथों हाथ तारबंदी योजना में 400 मीटर की तारबंदी करने पर 48000 रुपए की अनुदान राशि मौके पर ही स्वीकृत की। त्वरित राहत मिलने पर किसान ने खुशी प्रकट करते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामोत्थान शिविर एवं इसमें त्वरित गति से संपादित कार्यों की प्रशंसा की।

रविवार को यहां होंगे शिविर


अभियान के तहत रविवार 8 फरवरी को कुराबड़ तहसील क्षेत्र के साकरोदा, मावली में नांदली व डबोक, गोगुन्दा में गोगुन्दा तथा फलासिया में गिरदावर सर्कल सोम में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित होगा।

Read more – उदयपुर दौरे पर रहे प्रमुख शासन सचिव श्री टी रविकांत घासा तहसील के खेमली में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का किया अवलोकन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular