उदयपुर, 10 मार्च। रबी सीजन 2026 के तहत किसानों से सरसों और चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण 20 मार्च से प्रारंभ होगा।
सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम दक ने बताया कि सरसों का एमएसपी 6,200 रुपये प्रति क्विंटल और चना का 5,875 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
राजफैड के उदयपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सलूम्बर जिलों में खरीद की व्यवस्था की गई है।

किसान ई-मित्र केंद्र या क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण करवा सकेंगे। किसानों की सुविधा के लिए 18001806001 कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है।
