उदयपुर, 30 मार्च। पटवारी सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2025 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्व मंडल द्वारा कार्यग्रहण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 8 अप्रैल 2026 तक कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।
निबंधक राजस्व मंडल राजस्थान, अजमेर की ओर से जारी आदेश के अनुसार चयनित पटवारियों की कार्यग्रहण अवधि को 8 अप्रैल 2026 तक बढ़ाया गया है।
