मावली, 31 मार्च। सकल जैन समाज मावली द्वारा आज 2625वां महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सकल जैन समाज अध्यक्ष जयेश कुमठ ने बताया कि इस पावन अवसर पर पूरे जैन समाज के प्रतिष्ठान दिनभर बंद रखे गए और सभी समाजजन भक्तिभाव से कार्यक्रमों में शामिल हुए।
प्रातःकाल भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 11 घोड़े, ऊंटगाड़ी एवं भगवान का सुसज्जित रथ आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में जैन समाज के पुरुष, युवा, महिलाएं एवं बच्चे नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।
शोभायात्रा मावली स्टेशन जैन स्थानक से प्रारंभ होकर स्टेशन जैन मंदिर होते हुए मावली गांव पहुंची। मार्ग में जगह-जगह जैन संगठनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
गांव स्थित जैन मंदिर में भगवान की आरती के पश्चात शोभायात्रा वापसी में मावली पीस पैलेस पहुंची, जहां सभी समाजजनों के लिए स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया।

शाम के समय भगवान महावीर स्वामी के जीवन पर आधारित नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए, जिसे उपस्थित समाजजनों ने सराहा।
पूरे कार्यक्रम में जैन समाज के वरिष्ठजन एवं युवा उत्साहपूर्वक शामिल रहे। इस अवसर पर भंवरलाल ओस्तवाल, भंवरलाल दुग्गड़, धर्मेशचंद्र लोढ़ा, राजेंद्र कुमार गोखरू, सुशील ओस्तवाल, राकेश सरूपरिया, रमेश बडालमिया, लक्ष्मीलाल सरूपरिया, कोषाध्यक्ष दलपत खटवड़, कमलेश सियाल, रोडीलाल गोखरू, पारस गोखरू, व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल लोढ़ा, जयप्रकाश बोकड़िया, महावीर नवयुवक मंडल अध्यक्ष राहुल मारवाड़ी, श्री अम्बेश नवयुवक मंडल अध्यक्ष मोहित सियाल, उपाध्यक्ष रौनक मेहता, मंत्री देवेंद्र दुग्गड़, नक्षत्रमल पगारिया, ललित सियाल, राकेश खटवड़, प्रमोद सामोता, भगवतीलाल खटवड़, शैलेश बडालमिया, पारस राय सोनी, दिनेश दुग्गड़, राजेश डागलिया, नरेंद्र मेहता, मितिल सिसोदिया, राहुल बडालमिया, अक्षय गोखरू, नवीन दुग्गड़, त्रिफुल पगारिया सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
