फतहनगर, 31मार्च।
नगर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर नगरवासियों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। श्री हनुमान जन्मोत्सव सेवा समिति एवं समस्त नगरवासियों के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों द्वारा बताया गया कि शोभायात्रा को आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक झांकियां शामिल की जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने वाली इस शोभायात्रा में भक्तगण भजन-कीर्तन एवं जयकारों के साथ भगवान श्री हनुमान के जन्मोत्सव का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाएंगे।

🌺 ये रहेंगे विशेष आकर्षण
शोभायात्रा में भगवान श्री राम का विशाल कटआउट, भगवान आदि योगी की भव्य झांकी, श्रीनाथ जी की झांकी एवं वीर राणा पुंजा की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा महाराष्ट्र के नासिक से आए सुप्रसिद्ध 21 ढोल, पारंपरिक कच्ची घोड़ी नृत्य, सजी-धजी घोड़ियां, DJ एवं भगवामय ध्वजों से सुसज्जित शोभायात्रा श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ाएगी।
🚩 यह रहेगा शोभायात्रा का मार्ग
यह भव्य शोभायात्रा द्वारिकाधीश मंदिर, मैन चौराहा, फतहनगर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई सिद्ध हनुमान जी मंदिर, मंडी प्रांगण, फतहनगर पर सम्पन्न होगी।
📅 दिनांक: 2 अप्रैल 2026, गुरुवार
⏰ समय: सायं 4:00 बजे
आयोजकों द्वारा नगर एवं आसपास क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शोभायात्रा को भव्य एवं सफल बनाएं।
🙏 निवेदक:
श्री हनुमान जन्मोत्सव सेवा समिति एवं समस्त नगरवासी, फतहनगर
