Saturday, May 16, 2026
No menu items!
HomeHindi newsग्राम रथ अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों से...

ग्राम रथ अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों से किया संवाद

ग्राम पंचायतों में हुआ लाइव प्रसारण, देमाणा में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सुनी आमजन की समस्याएं

उदयपुर, 16 मई। राज्य सरकार के ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत शनिवार शाम आयोजित ग्राम रथ संध्या चैपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं प्रशासन की प्राथमिकताओं की जानकारी देते हुए आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

दूसरी खबर पढ़ें….मेवाड़ में आस्था, संस्कृति और सनातन चेतना का विराट संगम बना घोड़च

कार्यक्रम के तहत उदयपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ की एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन एवं संवाद का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया तथा बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग कार्यक्रम में शामिल हुए।

उदयपुर। ग्राम रथ चैपाल में कैबिनेट मंत्री श्री खराड़ी।

देमाणा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम रथ संध्या चैपाल कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भाग लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शर्मा के ग्रामीणों के साथ संवाद का लाइव प्रसारण ग्राम रथ की एलईडी स्क्रीन पर देखा। इस अवसर पर मंत्री श्री खराड़ी ने क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आमजन की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब एवं किसान के हितों के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में समाजसेवी शंकरलाल गायरी, मुकेश माली, राजेश जैन, सरपंच स्वाति देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इधर, उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तितरड़ी पंचायत मुख्यालय पर भी ग्राम रथ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा , समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संवाद का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा ग्राम रथ अभियान की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular