फतहनगर | स्थानीय फतह एकेडमी में राष्ट्र स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले उभरते वॉलीबॉल खिलाड़ी नैनिशा दमामी (अंडर-17) एवं लक्ष्यराज दमामी (अंडर-14) का गरिमामय सम्मान समारोह संपन्न हुआ। दोनों का चयन राजस्थान टीम से राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के लिए हो चुका है।
सम्मान में शहर के मुख्य मार्गों से गुजरती भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया, जो बाद में विद्यालय पहुँची। कार्यक्रम माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिला वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष देवनारायण धाबाई थे। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय खिलाड़ी निरंजन सिंह राणावत, नगर पालिका उपाध्यक्ष फतहनगर-सनवाड़ नितिन सेठिया शामिल रहे। संस्थान अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन एवं निदेशक अजय जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।मंचासीन अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रभु लाल जाट का संदेश वाचन किया गया, जिसमें उनके अनुशासन, परिश्रम एवं खेल भावना की सराहना की गई। कोच गौरी शंकर कुमावत को उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।अन्य उपस्थित: सत्यानारायण टेलर, कल्याण सिंह पोखरना, दिनेश सामर, डॉ. विजय जैन, हेमेन्द्र दमामी, गिरिजा मीणा, हेमलता देवड़ा, विनोद धर्मावत, गजेंद्र सिंह रावल। उपप्रधानाचार्य पारुल वर्डिया ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। समारोह राष्ट्र-राज्य खेल क्षेत्र की प्रगति की कामना के साथ समाप्त हुआ।
Also Read: उदयपुर की चेतना कुंवर राज्य स्तरीय ग्रीन ग्रोथ स्किल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान की दावेदार
