Monday, June 29, 2026
No menu items!
HomeHindi newsउदयपुर में सेवा शिविर बने वरदान, मौके पर ही हो रहा जनसमस्याओं...

उदयपुर में सेवा शिविर बने वरदान, मौके पर ही हो रहा जनसमस्याओं का समाधान

​उदयपुर, 29 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार उदयपुर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित हो रहे सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के निवारण का सशक्त माध्यम साबित हो रहे हैं। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में इन शिविरों के जरिए ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी विभागों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिल रहा है, जिससे वर्षों से अटके मामलों का तुरंत निस्तारण हो रहा है।

READ MORE : लम्पी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

​ एक ही मंच पर जुटे कई विभाग

अभियान के तहत सोमवार को जिले की उन्दरीखुर्द, उन्दरी कलां, दांतीसर, कठार, नूरड़ा, वीरधोलिया, रूण्डेडा, झाडोली, ओगणा और कानोड सहित कई ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में राजस्व, पंचायतीराज, सामाजिक न्याय, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, जलदाय और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। शिविरों में पात्र लाभार्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्र, पेंशन, नामांतरण, सीमाज्ञान, पट्टा, जन्म-मृत्यु पंजीकरण जैसी आवश्यक सेवाएं तुरंत उपलब्ध कराई गईं।

​ मावली उपखण्ड में दिखी बड़ी सफलता

मावली उपखण्ड की नूरड़ा एवं विरधोलिया ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में राजस्व विभाग ने बड़ी राहत दी। यहाँ ‘ई-धरती’ पोर्टल के अनुसार 25 नामांतरण खोले गए। इसके साथ ही आपसी सहमति से 4 पुराने मामलों को सुलझाया गया, 33 राजस्व खातों का शुद्धीकरण हुआ और रास्ते के 15 विवादित प्रकरणों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शिविर में 28 पशुपालकों को भी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान उपखण्ड़ अधिकारी रमेश सीरवी पुनाड़िया, तहसीलदार राधेश्याम जोशी और विकास अधिकारी शैलेन्द्र पी खींची सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

​ कल (मंगलवार) यहाँ लगेंगे शिविर

जिला प्रशासन ने आमजन से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। मंगलवार को पई, लालपुरा, कैलाशपुरी, रख्यावल, सांगवा, भटेवर, ढावा, अंबावा, पलासमा, रोडीमाला, दमाणा, पीपलबारा, बरोठी ब्राह्मणान सहित कई अन्य ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। इसके साथ ही यूडीए (UDA), नगर निगम और नगरपालिकाओं के चिन्हित वार्डों में भी शहरी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular