Thursday, May 14, 2026
No menu items!
HomeHindi newsआंगनवाड़ी केंद्रों का समय बदला

आंगनवाड़ी केंद्रों का समय बदला

भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन का निर्णय

उदयपुर, 14 मई। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 16 मई से 30 जून 2026 तक आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों का समय सुबह 7 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है।

आदेशानुसार आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यरत मानदेय कर्मियों को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक उपस्थित रहना होगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। आदेशों की अवहेलना करने वाले केंद्रों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read more- मेवाड़ में आस्था का अद्भुत संगम : घोड़च में श्रीचारभुजानाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बना श्रद्धा का केंद्र

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular