Saturday, July 4, 2026
No menu items!
HomeEducationकृषि छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी: प्रोत्साहन राशि के लिए राज किसान...

कृषि छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी: प्रोत्साहन राशि के लिए राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन शुरू

​उदयपुर, 3जुलाई ।राज्य सरकार ने कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कृषि विषय में पढ़ाई कर रही छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने के लिए राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र छात्राएं 1 जुलाई 2026 से 31 जनवरी 2027 तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

दूसरी खबर पढ़ें….विबी जी-रामजी का शुभारंभ, अब  ?

​कृषि विस्तार के संयुक्त निदेशक सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि 31 जनवरी 2027 के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संस्था प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्राओं के अध्ययनरत वर्ष का सही अंकन सुनिश्चित करें ताकि भुगतान में कोई त्रुटि न हो।

​ किस पाठ्यक्रम के लिए कितनी मिलेगी राशि?

​योजना के तहत छात्राओं को हर साल निम्नलिखित प्रोत्साहन राशि दी जाएगी:
​11वीं एवं 12वीं (कृषि): ₹15,000 प्रतिवर्ष
​बी.एससी. (कृषि) एवं एम.एससी. (कृषि): ₹25,000 प्रतिवर्ष
​पीएच.डी. (कृषि): ₹40,000 प्रतिवर्ष
​ गत वर्ष का रिकॉर्ड पिछले वर्ष इस योजना के तहत राजस्थान भर में करीब 35 हजार छात्राओं को ₹70 करोड़ की राशि बांटी गई थी, जिसमें अकेले उदयपुर की 1,350 छात्राओं को ₹3.5 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि मिली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular