Tuesday, August 18, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsनगर निकाय चुनावों की बिसात: उदयपुर संभाग में जीत की रणनीति तैयार,...

नगर निकाय चुनावों की बिसात: उदयपुर संभाग में जीत की रणनीति तैयार, भाजपा ने घोषित किए 28 निकायों के प्रभारी

उदयपुर/जयपुर: राजस्थान में जल्द होने वाले नगर निकाय चुनावों (नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका) को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावों की आहट के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उदयपुर संभाग में अपनी चुनावी बिसात बिछाते हुए ‘चुनावी कप्तानों’ की फौज मैदान में उतार दी है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार, उदयपुर संभाग के सभी 28 स्थानीय निकायों के लिए निकाय प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी द्वारा जारी इस सूची में पूर्व सांसदों, वरिष्ठ विधायकों और संगठन के माहिर नेताओं को सीधी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निकाय चुनावों के लिए प्रमुख ‘चुनावी प्रभारी’

नगर निकाय चुनावों में अपने-अपने क्षेत्रों में जीत दर्ज कराने और टिकट वितरण से लेकर चुनावी रणनीति बनाने का पूरा जिम्मा इन प्रभारियों के कंधों पर होगा:

  • उदयपुर नगर निगम: संभाग के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण उदयपुर नगर निगम में पूर्व सांसद कनकमल कटारा को चुनावी कमान दी गई है।
  • चित्तौड़गढ़ व निम्बाहेड़ा: चित्तौड़गढ़ नगर परिषद की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता धर्मनारायण जोशी और निम्बाहेड़ा नगर परिषद की कमान रविन्द्र श्रीमाली को सौंपी गई है।
  • राजसमंद नगर परिषद: यहाँ चुनावी जीत का ताना-बाना बुनने के लिए सुशील कटारा को प्रभारी बनाया गया है।
  • डूंगरपुर व बांसवाड़ा: डूंगरपुर नगर परिषद में श्रीमती वंदना मीणा और बांसवाड़ा नगर परिषद में चुन्नीलाल गरासिया चुनावी मोर्चे की अगुवाई करेंगे।
  • सलूम्बर व प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ नगर परिषद का जिम्मा धनसिंह रावत को मिला है, वहीं नवनिर्मित सलूम्बर नगर परिषद में तख्त सिंह शक्तावत और अतुल चण्डालिया को संयुक्त प्रभारी बनाया गया है।

संभाग की नगरपालिकाओं के चुनावी प्रभारी:

क्र. सं.जिलानिकाय का नामनिकाय चुनाव प्रभारी
1उदयपुर देहातफतेहनगर सनवाड़भंवर सिंह पंवार
2उदयपुर देहातमावलीखूबीलाल पालीवाल
3उदयपुर देहातकानौड़दीपक शर्मा
4उदयपुर देहातभिंडरचन्द्रगुप्त सिंह चौहान
5उदयपुर देहातवल्लभनगरनरेन्द्र सिंह आसोलिया
6प्रतापगढ़धरियावदजसपाल गुर्जर
7प्रतापगढ़छोटी सादड़ीगणपत सुथार
8प्रतापगढ़अरनोदबद्री जाट
9राजसमंदआमेटनन्दलाल सिंघवी
10राजसमंदनाथद्वाराअजय सोनी
11राजसमंददेवगढ़मदन सिंह चौहान
12राजसमंदभीमविरेन्द्र पुरोहित
13चित्तौड़गढ़बेगूंअशोक नवलखा
14चित्तौड़गढ़रावतभाटाललित शारदा
15चित्तौड़गढ़बड़ी सादड़ीभूपेन्द्र सिंह सोलंकी
16चित्तौड़गढ़कपायनगब्बर सिंह अहीर
17चित्तौड़गढ़आकोलाश्रवण सिंह राव
18बांसवाड़ाकुशलगढ़भगवत पुरी
19बांसवाड़ापरतापुरगढ़ीदेवेन्द्र कटारा
20डूंगरपुरसागवाड़ागोपीचन्द मीणा

क्या होगी प्रभारियों की भूमिका?

निकाय चुनावों की घोषणा से ठीक पहले की गई इन नियुक्तियों का सीधा मकसद चुनाव प्रबंधन को मजबूत करना है। नियुक्त किए गए प्रभारियों के मुख्य कार्य रहेंगे:

  1. दावेदारों का पैनल तैयार करना: वार्ड स्तर पर जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों का चयन कर सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजना।
  2. गुटबाजी पर लगाम: स्थानीय स्तर पर होने वाली अंदरूनी खींचतान को संभालना और सभी गुटों को एकजुट कर चुनाव मैदान में उतारना।
  3. चुनावी माहौल बनाना: बोर्ड और मेयर/अध्यक्ष पद की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय मुद्दों पर आक्रामक रणनीति तैयार करना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular