हरियाणा पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 1 मार्च को रोहतक हाईवे के पास एक सूटकेस के अंदर हिमानी नरवाल का शव बरामद हुआ था।
रविवार रात पुलिस ने हत्या के इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के आधार पर एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। हालांकि, पुलिस अभी तक यह खुलासा नहीं कर पाई है कि हिमानी नरवाल की हत्या किन कारणों से की गई।
पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा
हिमानी नरवाल हत्याकांड को लेकर पुलिस सोमवार को बड़ा खुलासा कर सकती है। मर्डर के 36 घंटे बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पर गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक दबाव भी बढ़ गया था।
परिजनों ने शव लेने से किया इनकार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने रोहतक एसपी से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, हिमानी के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद भी शव लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
मां ने की आरोपी को मौत की सजा देने की मांग
हिमानी नरवाल की मां ने हत्या के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी बेटी की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी और वह अपने जीवन में अनुशासित थी। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी की छवि सब जानते हैं। वह सही और गलत के बीच स्पष्ट अंतर रखती थी और गलत चीजों को कभी स्वीकार नहीं करती थी।
