Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
HomeEntertainmentBollywoodHuma Qureshi News: आधी रात को क्यों हुई हुमा कुरैशी के चचेरे...

Huma Qureshi News: आधी रात को क्यों हुई हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या? जानिए पूरी घटना की सच्चाई और वजह!

Huma Qureshi News: दिल्ली के निजामुद्दीन में पार्किंग विवाद बना मौत की वजह! आधी रात को अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार

रक्षाबंधन से पहले टूटा दुखों का पहाड़: हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के परिवार पर रक्षाबंधन से पहले ग़म का साया छा गया है। दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में उनके चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई

गुरुवार देर रात जब शहर नींद की आगोश में था, तब भोगल जंगपुरा की एक गली चीखों से गूंज उठी। बताया जा रहा है कि पार्किंग विवाद के चलते यह झगड़ा हुआ। रात करीब 11 बजे स्कूटी को हटाने को लेकर कहासुनी हो गई, जो कुछ ही पलों में खूनी संघर्ष में बदल गई

झगड़े के दौरान आरोपियों ने आसिफ पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । वहीं, हुमा कुरैशी के पिता ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

पूरा कुरैशी परिवार इस घटना से सदमे में है, और रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व से पहले यह खबर पूरे परिवार के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है

पूरी कहानी 💔🕯️

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुए आसिफ कुरैशी हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक की पत्नी और परिजनों ने जो बयान दिया है, वो इस दर्दनाक वारदात की भयावहता को उजागर करता है।

क्या हुआ उस रात?
मृतक की पत्नी के अनुसार, गुरुवार रात जब आसिफ काम से लौटे, तो देखा कि घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी खड़ी थी। जब उन्होंने विनम्रता से स्कूटी हटाने को कहा, तो बात बढ़ गई। पड़ोसी ने गाली-गलौज शुरू कर दी, और बात इतनी बिगड़ गई कि किसी ने तेज धारदार हथियार से आसिफ पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरैशी का बयान
हुमा के पिता सलीम कुरैशी ने बताया, “मैं घर पर था जब मुझे फोन आया कि आसिफ नहीं रहे। बताया गया कि स्कूटी हटाने की बात पर झगड़ा हुआ और दो लड़कों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।”
सलीम कुरैशी ने बताया कि आसिफ की उम्र 42 साल थी और वह रेस्टोरेंट में चिकन सप्लाई का काम करता था। उनकी दो पत्नियां हैं। उन्होंने मांग की कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए।

पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने इस हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों — गौतम और उज्ज्वल, जो आपस में भाई हैं, को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या मामला सिर्फ पार्किंग को लेकर था या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश भी थी।
फिलहाल, इलाके में पुलिस तैनात है और शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिससे साफ हो पाएगा कि हत्या किस हथियार से की गई।

अब तक इस पूरे मामले पर अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि हुमा और आसिफ का घर एक-दूसरे के पास ही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular