Tuesday, August 11, 2026
No menu items!
HomeHindi news‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गांव-गांव गूंजा देशभक्ति का संदेश

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गांव-गांव गूंजा देशभक्ति का संदेश

विभिन्न ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर निकाली गई तिरंगा रैलियां, ग्रामीणों ने उत्साह से लिया भाग

उदयपुर, 10 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा रैलियों सहित अनेक देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों में आमजन, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।

Read more: गवरी मंचन हेतु आवेदन 13 अगस्त तक

जिला परिषद सीईओ विरमा राम ने बताया कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर सामूहिक रूप से रैली निकाली। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की तिरंगा रैलियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं कई स्थानों पर ग्रामीणों ने एकत्र होकर तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

अभियान के तहत भिंडर के राजकीय विद्यालय सालेड़ा में विद्यार्थियों द्वारा भी उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में छोटे-छोटे तिरंगे लेकर कतारबद्ध होकर चल रहे विद्यार्थियों ने बड़े तिरंगे के साथ गांव की गलियों में भ्रमण कर लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।

कई स्थानों पर ग्रामीणों एवं युवाओं ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटर रैली निकालकर भी तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट किया। ऋषभदेव के बरना में स्कूटी रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसे अपने घर पर लगाने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में राष्ट्रध्वज के गौरव, सम्मान एवं देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति लोगों के उत्साह को प्रदर्शित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular