Monday, March 30, 2026
No menu items!
HomeHindi newsमदीना में संत प्रेमानंद के लिए मुस्लिम युवक ने मांगी दुआ, धमकियों...

मदीना में संत प्रेमानंद के लिए मुस्लिम युवक ने मांगी दुआ, धमकियों के बाद वीडियो में सुनाया अपना दर्द

प्रयागराज के सूफियान इलाहाबादी ने वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मदीना में विशेष दुआ मांगी। प्रेमानंद महाराज के विचारों से गहराई से प्रभावित सूफियान ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद उन्हें धमकियां मिलने लगीं।

सूफियान ने कहा कि वे महाराज जी के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं और उन्हें एक सच्चा व ईमानदार व्यक्ति मानते हैं।

1. सूफियान इलाहाबादी प्रयागराज के प्रतापपुर क्षेत्र के निवासी हैं।
2. वर्तमान में वे सऊदी अरब के मदीना शहर में एक कंपनी में कार्यरत हैं।

मदीना में संत प्रेमानंद के स्वस्थ होने की दुआ, प्रयागराज के मुस्लिम युवक को मिली धमकी

प्रयागराज। वृंदावन के प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सऊदी अरब के मदीना शहर में रहने वाले प्रयागराज के युवक ने दुआ मांगी। प्रेमानंद महाराज के विचारों से प्रभावित इस मुस्लिम युवक का नाम सूफियान इलाहाबादी है, जो प्रतापपुर क्षेत्र के निवासी हैं और मदीना की एक कंपनी में काम करते हैं।

सूफियान ने इंटरनेट मीडिया पर जब प्रेमानंद महाराज के अस्वस्थ होने की खबर देखी, तो उन्होंने मोबाइल में महाराज की तस्वीर लगाकर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। उन्होंने कहा कि “प्रेमानंद महाराज हिंदुस्तान के बहुत अच्छे इंसान हैं। अल्लाह ताला उन्हें अच्छी सेहत दें।

सूफियान ने आगे कहा कि “हम प्रयागराज से हैं, जहां गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम है। इंसान की पहचान उसके कर्म से होनी चाहिए, धर्म या पहनावे से नहीं।” उन्होंने यह वीडियो एक्स और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसके बाद उन्हें धमकियां मिलने लगीं और अपशब्द कहे गए। इसके बावजूद उन्होंने वीडियो नहीं हटाया।

सूफियान ने कहा, “महाराज जी के लिए मैं हर कुर्बानी देने को तैयार हूं। वे सच्चे व्यक्ति हैं और हमेशा भलाई की बात करते हैं। उनके जैसा हर इंसान होना चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि मदीना में रोजे रसूल पर जियारत के दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज की सेहत के लिए विशेष दुआ की और भरोसा जताया कि वे जल्द स्वस्थ होकर फिर से प्रवचन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular