
फतह नगरl धार्मिक नगरी फतहनगर में महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को ठाकुर श्री द्वारिकाधीशजी मंदिर परिसर में छप्पन भोग, भजन-कीर्तन एवं महाआरती का भव्य आयोजन किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन से होगी। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे ठाकुर श्री द्वारिकाधीश जी एवं लड्डू गोपाल जी को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष श्रृंगार एवं महाआरती भी संपन्न होगी।
यह धार्मिक आयोजन श्रीमती यशोदा देवी पत्नी स्वर्गीय बोथलाल जी आमेटा एवं समस्त आमेटा परिवार, फतहनगर द्वारा श्रद्धा भाव से आयोजित किया जा रहा है।
मंदिर ट्रस्ट कमेटी की ओर से नगर एवं आसपास के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।
